Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
हिमाचल हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: गांव में एक साथ जलीं चार चिताएं, नम हो गईं हजारों आंखें
Himachal Tragedy Devastates Entire Family: Four Funeral Pyres Lit Simultaneously in Village; Thousands of Eyes Filled with Tears

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल में मंगलवार का दिन बेहद भावुक और पीड़ादायक रहा। हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। गांव में एक साथ चार अर्थियां उठने का दृश्य देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।मृतकों में आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर और दोनों बेटे दर्श व अक्षज शामिल थे। हादसे ने पूरे परिवार को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।


