Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : राज्यपाल पर पोस्ट, हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और कार्टून पोस्ट करने के मामले में हाईकोर्ट ने प्रणव कलिता और लक्ष्यधर राजबोंगसी को शर्तों के साथ राहत दी है।

दोनों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, फेसबुक पर प्रमुखता से माफी का पोस्ट करने और आपत्तिजनक सामग्री हमेशा के लिए हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का शपथपत्र भी देना होगा

दरअसल, दोनों ने असमिया भाषा में राज्यपाल के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक पोस्ट और कार्टून सोशल मीडिया पर साझा किया था। शिकायत के बाद रायपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज हुई थी। FIR रद्द कराने दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

सुनवाई के दौरान दोनों ने बिना शर्त माफी मांगने और सामग्री हटाने की सहमति दी। इसी आधार पर कोर्ट ने शर्तों के साथ राहत दी है।

Back to top button
ताज़ा खबरें