Big breakingTreanding

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त  रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर संचालक  उमेश मिश्रा,  संजीव तिवारी, आलोक देव, हर्षा पौराणिक, संतोष मौर्य सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
ताज़ा खबरें