महासमुंदसरायपाली

मुकेश साहू को और एक उपलब्धि

सरायपाली – सरायपाली के ग्राम कलेंडा निवासी एवं आई बी एम शाला कुटेला के व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे एशियन कबड्डी लीग (महिला वर्ग ) के प्रथम संस्करण मे बतौर निर्णायक के रूप मे हुआ है l यह प्रतियोगिता 1 अगस्त से 16 अगस्त तक यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स दिल्ली मे आयोजित हो रहा है।

जिसमे मुकेश कुमार साहू निर्णायक के रूप मे छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व मे भी साहू जी अनेक प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका निभा चुके है। मुकेश साहू की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल महासचिव प्रदीप यादव एवं युवा क्षेत्रीय खेल विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र किशोर कानूंगो सहित पूरे समिति के सदस्यों ने एवं जिला कबड्डी संघ ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया है।

Back to top button
ताज़ा खबरें