Big breakingCrimeTreandingछत्तीसगढ़
CG – महिला थाना के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप….जताई जा रही ये आशंका

रायपुर। राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महिला थाना के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है। घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।


