छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट न्यूज़ : 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट….

रायपुर. छत्तीसगढ़ पर इन दिनों मानसून मेहरबान है. इसकी गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई. राजधानी रायपुर में भी रविवार के दोपहर झमाझम बारिश हुई. कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है.मौसम मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, बिल्हा, मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6, मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड, चिरमिरी में 5-5, नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी, भाटापारा में 4-4, कुकदुर, मनोरा, पेण्ड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा, सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है. वहीं उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Back to top button
ताज़ा खबरें