Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन को मिली बड़ी रफ्तार, बलौदा-बेलमुंडी में लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को मंजूरी
Diamond mining in Chhattisgarh gains significant momentum; large-diameter drilling approved in Baloda-Belmundi.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग शुरू करने का फैसला लिया है। यह चरण क्षेत्र में मौजूद हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक खनन का रास्ता साफ करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


