Big breakingTreanding
उद्योगों और कारोबारियों को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG पर हटी सभी पाबंदियां, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर
Major relief for industries and businesses; all restrictions on commercial LPG lifted—find out how this will impact the general public.

Commercial LPG Supply Restored: वेस्ट एशिया में तनाव और होर्मुज जलमार्ग को लेकर बनी अनिश्चितता अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति पर लगाई गई सभी सेक्टर आधारित पाबंदियां हटा दी हैं। इस फैसले के साथ ही गैस सप्लाई व्यवस्था एक बार फिर सामान्य स्थिति में लौट आई है।


