Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
18 वर्षीय युवती की हत्या से महासमुंद में सनसनी, नाले की रेत में दफन मिला शव, कई पहलुओं पर जांच तेज
Murder of 18-year-old woman sparks sensation in Mahasamund; body found buried in drain sand; investigation intensifies across multiple angles.

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती का शव नाले की रेत में दबा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव का एक हिस्सा रेत से बाहर दिखाई देने और आसपास तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।


