Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, ‘द्वीप्ति योजना’ से बनेंगी सोलर दीदी, गांवों में मिलेगा रोजगार और हरित ऊर्जा को नई रफ्तार
A major boon for the women of Chhattisgarh: the 'Deepti Yojana' will turn them into 'Solar Didis,' providing employment in villages and giving fresh momentum to green energy.

छत्तीसगढ़ : सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और हरित ऊर्जा को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है। वर्ष 2026 से 2031 तक लागू होने वाली ‘द्वीप्ति योजना’ को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के जरिए महिलाओं को केवल रोजगार ही नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें सौर ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी दक्षता और नेतृत्व की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ ऊर्जा को एक साथ बढ़ावा देकर ग्रामीण विकास का नया मॉडल तैयार किया जाए।


