Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री की पहल से टला बड़ा विवाद, जामड़ी पाट में आदिवासी समाज ने वर्षों बाद परंपरा के अनुसार किया धार्मिक अनुष्ठान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जामड़ी पाट में लंबे समय से चला आ रहा विवाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया। यहां रहने वाले करीब 75 आदिवासी परिवार अपनी पारंपरिक पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने की अनुमति की मांग कर रहे थे। मामला लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा था और क्षेत्र में आंदोलन तथा चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई थी। समय रहते प्रशासन की सक्रियता से विवाद का समाधान निकाल लिया गया।


