Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: हर पात्र हितग्राही तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की सौगात, 23 जिलों में जल्द शुरू होगा विशेष अभियान
Sughghar Chhattisgarh Campaign: Benefits of government schemes to reach every eligible beneficiary

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जल्द ही ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचें।


