Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
तेंदुए का आतंक, रात में दो घरों में घुसकर किया हमला, बुजुर्ग महिला समेत दो ग्रामीण घायल
Leopard terror: Animal enters two homes at night and attacks; two villagers, including an elderly woman, injured.

धमतरी: दुधावा वन चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम गट्टागुडूम में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात तेंदुए ने अलग-अलग दो घरों में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और एक ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं।


