Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
ट्रेनों में किन्नरों के वायरल वीडियो से मचा बवाल, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल, दो गुटों के विवाद ने पकड़ा तूल
Uproar ensues over viral videos of transgender individuals on trains; questions raised regarding passenger safety as a dispute between two groups escalates.

बिलासपुर : रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से कथित अभद्र व्यवहार और जबरन पैसे मांगने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो किस ट्रेन का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया था। रेलवे प्रशासन की ओर से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

