Big breakingTreanding
‘दिलजले’ बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट, इसी फिल्म की वजह से हुई मेरी शादी : मधु
'Diljale' became the turning point of my life; it was because of this film that I got married: Madhoo....


मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मधु ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दिलजले’ में निभाया गया उनका किरदार ही उनकी शादी की वजह बना। एक विशेष बातचीत में मधु ने कहा कि उनके पति आनंद शाह ने उन्हें पहली बार इसी फिल्म में देखा था और तभी उनसे प्रभावित हो गए थे।
मधु ने बताया, “मेरे पति ने यह फिल्म सिंगापुर में देखी थी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा था, ‘यह लड़की कौन है? यह तो कमाल की है।’ बाद में किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि मेरी शादी उसी शख्स से हो गई।”
1999 में आनंद शाह से की थी शादी
मधु ने 19 फरवरी 1999 को उद्योगपति आनंद शाह से विवाह किया था। इस दंपति की दो बेटियां अमेया शाह और केया शाह हैं। आनंद शाह, कारोबारी जय मेहता के चचेरे भाई हैं। जय मेहता की शादी अभिनेत्री Juhi Chawla से हुई है।
‘दिलजले’ में निभाया था दमदार किरदार
फिल्म Diljale का निर्देशन Harry Baweja ने किया था। फिल्म में Ajay Devgn, Madhoo और Sonali Bendre मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं Parmeet Sethi, Shakti Kapoor, Gulshan Grover और Amrish Puri ने अहम सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म में मधु ने शबनम नाम की महिला आतंकी का किरदार निभाकर खूब सराहना बटोरी थी।
‘फूल और कांटे’ को लेकर भी कही बड़ी बात
मधु ने अपनी पहली फिल्म Phool Aur Kaante को याद करते हुए कहा कि उस दौर में फिल्मों में दिखाई जाने वाली कई चीजों को रोमांस माना जाता था, लेकिन आज के समय में समाज की सोच काफी बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के शुरुआती गीतों में नायक द्वारा नायिका का पीछा करना और उसे छेड़ना रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया था, जबकि आज ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसे गलत माना जाएगा।
आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं मधु
Madhoo ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों और अभिनय को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। अभिनेत्री का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां प्रशंसक उनकी प्रेम कहानी को दिलचस्प बता रहे हैं।