Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
ई-ऑफिस में शानदार प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान: मुख्य सचिव ने समयपालन और कार्यकुशलता पर दिया खास जोर
Top performers in e-Office honoured: Chief Secretary lays special emphasis on punctuality and work efficiency.

रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय के उन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों के त्वरित और प्रभावी निपटारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यालय समय का पालन करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।


