Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
NEET 2026 पर प्रशासन का सख्त पहरा…पेपर लीक विवाद के बाद अभेद्य सुरक्षा घेरा…हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी
Strict administrative oversight for NEET 2026... Impenetrable security ring following the paper leak controversy... Stringent monitoring at every exam center.

बिलासपुर। नीट परीक्षा को लेकर देशभर में उठे विवादों के बीच बिलासपुर प्रशासन ने इस बार कोई जोखिम न लेने का फैसला किया है। पुनः आयोजित हो रही NEET 2026 परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

