Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
CG Krishak Unnati Yojana: धान छोड़ इन फसलों की खेती करेंगे किसान तो मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, सरकार ने बदले नियम

CG Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत और कमाई बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दे दी है। खरीफ 2026 से लागू होने वाली इस व्यवस्था के तहत धान के बजाय अन्य खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।सरकार का मानना है कि इस फैसले से प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसान पारंपरिक धान खेती के साथ अन्य लाभकारी विकल्पों की ओर भी कदम बढ़ाएंगे।


