Big breakingछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में संवेदनशील प्रशासन की बड़ी पहल : वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, बढ़ा आत्मनिर्भरता का संबल

A major initiative by a responsive administration during 'Sushasan Tihar' (Good Governance Festival): Elderly and differently-abled individuals received assistive devices, strengthening their self-reliance.

रायगढ़, 7 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों में प्रशासन द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभिन्न विकासखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को वॉकर, वॉकिंग स्टिक तथा श्रवण यंत्र प्रदान कर उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। विकासखंड धरमजयगढ़ के बाकारूमा में 2 जून को आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्षा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बालकपोड़ी बाकारूमा निवासी शिवप्रसाद, सिसरिंगा निवासी बंकट सिंह राठिया तथा चरखापारा बाकारूमा निवासी गुलाब को वृद्धजन छड़ी प्रदान की गई।

इसी प्रकार 3 जून को लैलूंगा विकासखंड के ढोर्रोबीजा में आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिक देवसिंह सिदार एवं पेतराम सिदार को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। वहीं बैस्कीमुड़ा निवासी दिव्यांग हितग्राही सेवन कुमार चौहान को भी चलने-फिरने में सुविधा हेतु वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई। 4 जून को खरसिया विकासखंड के छोटे मुड़पार में आयोजित शिविर में भैनापारा निवासी तुषार रौतिया को डिजिटल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। वहीं कुशवाराम सिदार, अघोरी दास महंत, भोकलो पटेल एवं नान्हूराम पटेल को समायोज्य वॉकिंग स्टिक वितरित की गई।

5 जून को धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्या रजनी राठिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से छाल निवासी श्रीमती मनकुंवर महंत, श्रीमती गुरबारी राठिया तथा नवापारा छाल निवासी श्रीमती गंगाबाई पटेल को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। 6 जून को जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत तारापुर में आयोजित शिविर में ग्राम नंदेली निवासी हुलसराम मालाकार के आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें एक वॉकर एवं एक वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इसी प्रकार गनपत यादव को समायोज्य वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई। चलने-फिरने में असमर्थ हितग्राही को जनप्रतिनिधियों द्वारा मंच से उतरकर वॉकर प्रदान किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

शिविरों के दौरान समाज कल्याण विभाग के श्री उग्रसेन पटेल द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया, दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना तथा क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत संचालित उच्च शिक्षा प्रोत्साहन, सिविल सेवा प्रोत्साहन एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियां सुगम होंगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता मिलेगी। सुशासन तिहार के शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं।

Back to top button
ताज़ा खबरें