Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी,कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार

रायपुर – छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट चुका है। हालांकि,बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के संकेत दिए हैं। ऐसे में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

Back to top button
ताज़ा खबरें