Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

जगदलपुर केंद्रीय जेल में लगातार दो घटनाओं से हड़कंप…5 दिन में दूसरी मौत, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

Stir at Jagdalpur Central Jail following two consecutive incidents... second death in five days; questions raised about the administration's oversight.

 Jagdalpur : केंद्रीय जेल में बीते कुछ दिनों के भीतर लगातार सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच दिनों के भीतर दूसरी मौत दर्ज होने के बाद जेल प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

नक्सल मामले में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत
जेल में बंद नक्सल आरोपी रमेश कुंजम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का निवासी था और नवंबर 2025 में दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसे गंभीर सिर में चोट लगी थी। हालत बिगड़ने पर उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कुछ दिनों पहले महिला बंदी की आत्महत्या से मचा था हड़कंप
इससे पहले रविवार तड़के जेल में एक महिला बंदी द्वारा चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई थी। लगातार दो गंभीर घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जेल प्रबंधन पर बढ़ा दबाव, जांच शुरू
लगातार हो रही घटनाओं के बाद जेल प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल
लगातार दो घटनाओं ने केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Back to top button
ताज़ा खबरें