Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
CG Agriculture News: अब बासमती धान पर सरकार का फोकस, किसानों की बढ़ेगी कमाई, निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे
CG Agriculture News: Government Now Focuses on Basmati Paddy; Farmers' Earnings Set to Rise, New Avenues for Exports to Open.

छत्तीसगढ़: किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। सरकार अब प्रदेश में बासमती धान की खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित अटल नगर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय और चावल निर्यात क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।


