Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-पैनिक नहीं,सतर्क रहें

रायपुर –छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयानसमें आया हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 114 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के भी दो मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए पहले लगाई गई वैक्सीन की डोज के चलते लोगों के शरीर में पर्याप्त इम्यूनिटी मौजूद है।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक,मरीजों की जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर लापरवाही न बरतें। लक्षण दिखाई देते ही तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इलाज करवाएं।

Back to top button
ताज़ा खबरें