बसना

बसना – महालक्ष्मी पूजा पर बरेकेल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

महालक्ष्मी पूजा पर बरेकेल(पिरदा) में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

 

पिरदा- महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति बरेकेल द्वारा आयोजित चार दिवसीय महालक्ष्मी पूजन उत्सव में मूर्ति स्थापना के साथ विधिवत पूजा अर्चना किया जाएगा. दिनांक 02.12.2021 दिन मंगलवार से 05.12.2021 दिन शुक्रवार तक प्रतिदिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

प्रथम दिवस- कलस यात्रा महालक्ष्मी स्थापना, एवं रात्रिकालीन श्री जगन्नाथ भागवत पार्टी सनपाली , श्री हरि कीर्तन भागवत पार्टी सानपंधी,

द्वितीय दिवस – रात्रिकालीन – गंवई के हीरा छत्तीसगढ़ी गम्मत नाच पार्टी जेवरा,

तृतीय दिवस – रात्रिकालीन डी जे डांस प्रतियोगिता,

चतुर्थ दिवस- सुबह महालक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन एवं दोपहर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

डांस प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है.

सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार 10001 रू. ,द्वितीय 7001 रू., तृतीय 5001 रू., चतुर्थ 4001रू.,पंचम 3001रू., एवं युगल में प्रथम पुरस्कार 5001 रू. , द्वितीय 3001 रु., तृतीय 2001 रु. तथा एकल में प्रथम पुरस्कार 3001 रू. , द्वितीय 2001 रु., तृतीय 1001 रु. बरेकेल द्वारा प्रदान किया जाएगा.

आयोजन को सफल बनाने हेतु महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति एवं ग्रामवासी बरेकेल तैयारी में जुटे हुए हैं.

समिति ने डांस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को सम्मिलित होने का आग्रह किया है. मित्रगणों को कार्यक्रम में समिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया गया है.

डांस प्रतिभागी पंजीयन संपर्क सूत्र…….9584247862,7000724185,7000758113

Back to top button
ताज़ा खबरें