छत्तीसगढ़महासमुंद

साइबर ठगी को लेकर पुलिस की एडवाइजरी, APK फाइल से रहें सावधान

महासमुंद। साइबर अपराधों से बचाव को लेकर महासमुंद पुलिस की साइबर थाना टीम ने लोगों को APK फाइल के जरिए होने वाली ठगी के प्रति जागरूक किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति, व्हाट्सऐप मैसेज या संदिग्ध लिंक के माध्यम से भेजी गई APK फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल न करें।

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी नकली ऐप बनाकर APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल में सेंध लगा सकते हैं। इससे बैंक अकाउंट, UPI/वॉलेट, मोबाइल में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी, कॉन्टैक्ट, SMS और फोटो जैसी संवेदनशील जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मोबाइल हैक कर ठगी या ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि ऐप केवल Google Play Store जैसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें। मोबाइल में Play Protect और एंटीवायरस सक्रिय रखें तथा किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी परमिशन जरूर जांचें।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

महासमुंद साइबर थाना: 9471937365

छत्तीसगढ़ हलचल न्यूज़ की अपील—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर फ्रॉड पर रोक लगाएं।

Back to top button
ताज़ा खबरें