बसना

बसना – सतनामी समाज, बसना को मिली नई ऊर्जा! नगर इकाई के नए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

पोसराम धृतलहरे पुनः बने अध्यक्ष, छोटेलाल टण्डन को सचिव का दायित्व

बसना के ब्लॉक मुख्यालय में सतनामी समाज नगर इकाई के नए कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिससे सामाजिक गतिविधियों के संचालन को नई दिशा मिलेगी।

समाज के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अभय धृतलहरे, वरिष्ठ समाजसेवी अक्तिराम ओग्रे, और भंवरपुर परिक्षेत्र सतनामी समाज प्रमुख ईश्वर भारद्वाज के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान, नगर के सामाजिक जनों ने मिलकर सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे हैं:

मुख्य पदाधिकारी

* अध्यक्ष (पुनः मनोनीत): श्री पोसराम धृतलहरे

* सचिव: श्री छोटेलाल टण्डन

* सह सचिव: श्री वीरेन्द्र कोसरिया

* कोषाध्यक्ष: श्री संतराम भारद्वाज

संरक्षक एवं सलाहकार मंडल

* संरक्षक: श्री अभय धृतलहरे

* सलाहकार: श्री मनोज गहरेवाल, श्री अक्तिराम ओग्रे, श्री ईश्वर भारद्वाज

कार्यकारिणी सदस्य

पोसराम धृतलहरे की टीम में निम्नलिखित सदस्यों को कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है:टायलेन्द्र चौलिक,ललित धृतलहरे,बोधन कोसरिया,रूप सिंह चौलिक,ताराचंद धृतलहरे,नंदलाल कोसरिया,परमानंद धृतलहरे,नरेश ओग्रे,उदय जांगड़े,गुनप्रसाद धृतलहरे,गुंजराम सायतोड़े,नंदकिशोर सोनवानी,विजय बार्ले,रामनारायण मन्नाडे,बंधु कुर्रे,नेहरू रात्रे,नरेन्द्र धृतलहरे,हेमसागर भारद्वाज,ताराचंद सोनवानी,ओमप्रकाश रात्रे,मनोज मोहन अजगले,संजय चतुर्वेदी,फगनु रात्रे,साधुराम गहरे, इन्द्रकुमार,श्याम टण्डन,प्रभात धृतलहरे

शुभकामनाएं: संरक्षक अभय धृतलहरे और सलाहकार मनोज गहरेवाल, अक्तिराम ओग्रे, ईश्वर भारद्वाज ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल सामाजिक भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि यह नई टीम सतनामी समाज को और अधिक सशक्त बनाने में सफल होगी।

Back to top button
ताज़ा खबरें