बसना

ढालम – भव्य ‘आँवला तरी महोत्सव’ में पद्मश्री उषा बारले की ग्राम ढालम में शानदार प्रस्तुति! 

ग्राम ढालम में पंडवानी गायन और रामायण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ढालम : ग्राम ढालम में ‘आँवला तरी महोत्सव’ के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की मुख्य प्रस्तुति के रूप में, पद्मश्री से विभूषित सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका उषा बारले जी का कार्यक्रम होगा।आँवला तरी महोत्सव ग्राम ढालम दिनांक 04/11/2025 दिन मंगलवार रात्रि 09:00 बजे से

पद्मश्री उषा बारले जी पंडवानी गायन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। उनकी प्रस्तुति इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी।साथ में रामायण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है

इस शुभ अवसर पर पंडवानी गायन के अतिरिक्त श्री विश्राम यादव एवं धनुर्जय पटेल व बुद्धलाल यादव द्वारा रामायण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए भक्ति और मनोरंजन का एक सुंदर संगम प्रस्तुत करेगा।

आयोजकों की अपील

कार्यक्रम के आयोजक श्री धनुर्जय पटेल और समस्त ग्रामवासी ढालम की ओर से क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य कार्यक्रम का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

Back to top button
ताज़ा खबरें