Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

CG Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवकों ने अलग-अलग समय पर बनाया शिकार, दोनों गिरफ्तार

CG Crime News: Minor raped under the pretext of marriage; two youths victimized her at different times—both arrested.

रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग से शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने अलग-अलग समय पर उसे विवाह का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई थी किशोरी

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 17 दिसंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गई। परिजनों को जानकारी मिली कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी निवासी नूनदराह, घरघोड़ा उसे मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

रायपुर में तलाश के बाद मिली पीड़िता

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी रायपुर के उरला और सिलतरा क्षेत्र में हो सकती है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में उसकी तस्वीर दिखाकर पूछताछ की। एक किराना दुकानदार से मिली जानकारी के आधार पर 24 जून 2026 को पुलिस ने सरोरा स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से पीड़िता को बरामद किया। उस समय वह सिसेन एक्का नामक युवक के साथ रह रही थी।

पहले आरोपी ने दो महीने तक बनाया शारीरिक शोषण का शिकार

महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी का उसके घर आना-जाना था। 15 दिसंबर 2025 को वह उसे दीदी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री परिसर में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और करीब दो महीने तक पत्नी की तरह अपने साथ रखा। इस दौरान आरोपी उसके साथ मारपीट भी करता था। बाद में वह उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।

दूसरे युवक ने भी शादी का झांसा देकर किया शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिलतरा में रहने के दौरान उसकी पहचान सिसेन एक्का से हुई, जो वहां मजदूरी करता था। उसने भी शादी का वादा कर उसे सरोरा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री क्षेत्र में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने भी विवाह करने से इनकार कर दिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पीड़िता के बयान और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को रायगढ़ लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Back to top button
ताज़ा खबरें