बसना

बसना के बड़ेसाजापाली में साहू संघ चुनाव: जन्मजय साव टीम की प्रचंड जीत, अनिरुद्ध साहू बने अध्यक्ष

बड़ेसाजापाली (बसना). छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (पंजीयन क्र. 33/61) से संबद्ध सामाजिक चुनाव प्रक्रिया राज्य भर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जारी है। इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत साहू बहुल परिक्षेत्र बड़ेसाजापाली में 14 अक्टूबर, मंगलवार को हुए निर्णायक चुनाव में जन्मजय साव टीम के युवाओं ने प्रचंड जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही साहूजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने दिवाली जैसा उत्सव मनाया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची
परिक्षेत्र अध्यक्ष | अनिरुद्ध साहू (मुकुंदा) | सलखंड |
पुरुष उपाध्यक्ष | रामकली साहू | बूटीपाली |
पुरुष संगठन सचिव | मायाराम साहू | बमहनीडीह |
महिला उपाध्यक्ष | देवती विद्याधर साहू | ललितपुर |
महिला संगठन सचिव | सुशीला मनीराम साहू | बड़ेसाजापाली |
एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर
संरक्षक जन्मजय साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम साहू समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुटता से काम करेगी। उन्होंने कर्मा माता जयंती सहित विभिन्न आयोजनों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाज को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
चुनाव परिणाम पर दिवाली जैसा उत्सव
पुरुषोत्तमपुर मतदान स्थल पर मतों की गणना की घोषणा होते ही विजयी पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। साहूजनों ने जमकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ बाँटी और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। युवा वर्ग ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए पुरुषोत्तमपुर मतदान स्थल से बड़ेसाजापाली साहू भवन तक बाइक रैली निकाली और तेली समाज की आराध्य देवी कर्मा मैया के जयकारे लगाए। साहू भवन पहुंचकर कर्मा माता की तेल चित्र पर आरती की गई और भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर केशव साव, शंकर लाल साव, उमेश साव, त्रिलोचन साव, नवीन कुमार साव, कमलेश साव, राधेश्याम साहु, मोहन साव, अर्जुन साव, प्रकाश साहू, पुरुषोत्तम साहू, हेमचंद्र साव, नोहर लाल साहू, श्री कृष्णा साहू रेमड़ा, माधव साव, रूपानंद साव, देवानंद साव, प्रेमचंद साव, चंद्रमणी साव, दुलोचन साव, मोंगरा वेदकुमार साव, मिनकेतन साव आदि सैकड़ों गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

Back to top button
ताज़ा खबरें