विश्व हिंदू परिषद के जिला स्तरीय परिषद प्रशिक्षण वर्ग में 80 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, धर्मांतरण, लव जिहाद और धर्म रक्षा निधि पर हुआ मंथन
80 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, सरस्वती शिशु मंदिर बसना में हुआ आयोजन

बसना: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी का दो दिवसीय जिला स्तरीय परिषद प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर, बसना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महासमुंद जिले के जिला, प्रखंड और खंड स्तर के कुल 80 कार्यकर्ताओं ने इस गहन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार शाम 4:00 बजे हुआ, जिसमें पहला सत्र विश्व हिंदू परिषद के स्थापना उद्देश्य व उपलब्धि पर प्रेमलता बिसेन दीदी ने लिया। द्वितीय सत्र में सरल मोदी ने पंच परिवर्तन और शताब्दी वर्ष पर अपने विचार रखे, वहीं रात 7 बजे सत्संग वर्ग सुनील वर्मा द्वारा लिया गया।
रविवार का दिन प्रातः 5:00 बजे जागरण से प्रारंभ हुआ। एकात्मता मंत्र और योग, प्राणायाम, खेल जैसे शारीरिक सत्रों के बाद, दिनभर महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन हुआ।
मुख्य सत्रों में इन विषयों पर हुआ विचार:
* धर्मांतरण, लव जिहाद चुनौती एवं निराकरण: शुभम नाग ने इस ज्वलंत विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
* धर्म रक्षा निधि मासिक बैठक, प्रवास एवं सप्ताहिक सत्संग: यशपाल साहू ने संगठन के इन महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी।
* कार्यकर्ता के गुण व्यवहार, व्यक्तिगत चरित्र एवं राष्ट्रीय चरित्र: ठाकुर राम ने कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों और आचरण के महत्व को समझाया।
* कार्यकर्ता निर्माण एवं समिति निर्माण क्यों और कैसे: अखिलेश दुनिया ने इस सत्र में संगठन विस्तार की रणनीति पर जोर दिया।
दो दिनों के प्रशिक्षण वर्ग में पंच परिवर्तन, शताब्दी वर्ष, वार्षिक कार्यक्रम और अभ्यास सत्र जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गजेंद्र साहू रसोड़ा, सांवरमल अग्रवाल, पार्षद पिंटू (वार्ड नंबर 11), डिग्री पटेल, निकेतन साहू बीटागीपाली, टीटू अग्रवाल पिरदा एवं सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, रामचंद्र अग्रवाल सहित महासमुंद जिले में निवासरत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के समस्त प्रांत पदाधिकारी, विभाग, जिला प्रखंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
प्रशिक्षण वर्ग की समाप्ति रविवार शाम 6:00 बजे शांति पाठ, जय घोष और भारत माता की आरती के साथ हुई। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता ने दी।


