बसना

ढालम – सिर्फ खबर नहीं, समाधान है! ढालम में 20 दिन से बंद सड़क का निर्माण ‘मीडिया कवरेज’ के बाद युद्धस्तर पर शुरू, नागरिकों को मिली राहत

कलम की ताकत ने बदली तस्वीर! मीडिया रिपोर्ट छपने के बाद ढालम की जानलेवा सड़क पर काम शुरू

ढालम: ‘जनता की आवाज़’ का हुआ असर! पिछले कई दिनों से नल-जल योजना के तहत खोदी गई और ठेकेदार की लापरवाही के चलते बदतर बनाई गई ढालम की मुख्य सड़क पर आखिरकार काम शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों के कड़े विरोध, मीडिया में छपी पैनी खबरों और ग्रामीणों की सामूहिक चेतावनी के बाद ठेकेदार हरकत में आया है।
क्या था मामला?
बीस दिन से अधिक समय तक ढालम के ग्रामीण नल-जल के काम के कारण अधूरी छोड़ी गई और जानबूझकर और गहरी खोदी गई सड़क के कारण नरक जैसा जीवन जी रहे थे। पिछली खबर में उजागर किया गया था कि ठेकेदार ने शिकायत और खबर छपने के बाद सुधार करने की बजाय, सड़क को और खोदवाकर लापरवाही की पराकाष्ठा दिखाते हुए छोड़ दिया था, जिससे बच्चों, मरीजों और आम यात्रियों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था।

युद्धस्तर पर शुरू हुआ मरम्मत का काम

आज सुबह ठेकेदार ने आनन-फानन में मजदूरों और मशीनों को मौके पर भेजा और सड़क के उस हिस्से को समतल करने का काम फिर से शुरू कर दिया है, जिसे उसने 20 दिन पहले खतरनाक हालत में छोड़ दिया था। स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की है कि काम तेजी से युद्धस्तर पर चल रहा है और सड़क को यातायात के योग्य बनाने में जुटी हैं।

ढालम

स्थानीय निवासियों में राहत की सांस

स्थानीय निवासीयों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। एक ग्रामीण ने बताया, “जब खबर छपी और फिर प्रशासन ने ध्यान दिया, तभी ठेकेदार ने काम चालू किया। यह मीडिया और जनता की एकता की जीत है। हमारे बच्चों को अब स्कूल बस तक चौक में नहीं जाना पड़ेगा।”

Back to top button
ताज़ा खबरें