Big breakingTreandingछत्तीसगढ़

5 मंजिला गोदाम बना मौत का जाल, कोलकाता हादसे में 9 की मौत; मलबे में अब भी फंसे लोगों की आशंका

5-storey warehouse becomes a death trap; 9 dead in Kolkata incident; fears that people may still be trapped in the debris.

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि अब भी कुछ श्रमिक मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल से बन रहे इस गोदाम की छत बुधवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां लगभग 40 मजदूर काम कर रहे थे। देखते ही देखते पूरी संरचना जमीन पर आ गिरी और कई लोग मलबे में दब गए।

पांच गिरफ्तार, गोदाम मालिक भी शामिल

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गोदाम मालिक शंभु बेहरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सुपरवाइजर और श्रमिक सप्लायरों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने निर्माण में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई है।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार भी मुआवजे को लेकर जल्द फैसला लेने वाली है।

सुबह से हिल रहा था ढांचा

स्थानीय लोगों का दावा है कि गोदाम का ढांचा सुबह से ही असामान्य रूप से हिल रहा था। श्रमिकों ने इसकी स्थिति पर चिंता भी जताई थी। कुछ समय बाद पूरी संरचना ढह गई।

राहत कार्य में NDRF, सेना, दमकल, सिविल डिफेंस और कोलकाता पुलिस की टीमें जुटी हैं। भारी कंक्रीट और लोहे के बीम हटाने के लिए बड़ी क्रेन लगाई गई हैं। मलबे में फंसे लोगों तक पानी और ऑक्सीजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई।

भवन योजना पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में नगर निगम के इंजीनियरों ने भवन की योजना में गंभीर खामियों की आशंका जताई है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद शहर के अन्य निर्माणाधीन Commercial Buildings की भी समीक्षा करने का फैसला लिया गया है।

Back to top button
ताज़ा खबरें