बसना

​बसना – शिक्षा को ‘प्रकाश’ की उड़ान: सभापति श्री प्रकाश सिन्हा ने अंकोरी में 31 बेटियों को सौंपी आत्मनिर्भरता की साइकिल

सरकार की पहल, सिन्हा का समर्पण: अंकोरी में श्री प्रकाश सिन्हा ने 31 छात्राओं को भेंट की 'सपनों की सवारी'

बसना। शिक्षा के महत्व को समझते हुए और बेटियों को सशक्त बनाने की सरकार की पहल को आगे बढ़ाते हुए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में आज सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत कुल 31 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जो अब उनकी शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री यज्ञराम सिदार ने की।

साइकिल केवल साधन नहीं, सपनों की उड़ान है: श्री प्रकाश सिन्हा

छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए मुख्य अतिथि श्री प्रकाश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, “सरकार की यह योजना बेटियों को शिक्षा की राह में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक मजबूत कदम है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों की सवारी है, जो उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।” उन्होंने छात्राओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और अपने परिश्रम से जीवन में नई दिशा स्थापित करने का आह्वान किया।श्री सिन्हा ने विद्यालय परिवार को सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अंकोरी के सरपंच श्री मिश्रा दीप, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री विनोद शंकर विशाल, पत्रकार श्री आर.के. दास, पूर्व जनपद सदस्य श्री राजेंद्र डड़सेना, भाजपा नेता श्री हीरालाल साव, तथा शाला की स्थाई सदस्य भूमिसुता प्रधान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साइकिल वितरण के इस प्रेरक कार्यक्रम में शिक्षक संतलाल डड़सेना, लालता प्रसाद डड़सेना, मधुमंगल बारीक, उमाशंकर भोई, हीराधर राणा, विजयकुमार कौशिक, जगतारण जांगड़े, जयंत वर्मा, आकाश डड़सेना, श्रीमती नीलिमा साहू समेत बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

यह वितरण समारोह न केवल छात्राओं को आने-जाने की सुविधा देगा, बल्कि उन्हें बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगी ।प्रकाश सिन्हा।

Back to top button
ताज़ा खबरें