बसना

बसना – पत्रकार कल्याण महासंघ की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न: देशराज दास बने जिला संगठन सचिव

बसना: पत्रकार हितों को संवर्धित करने और संगठन की एकता को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पत्रकार कल्याण महासंघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक बसना के मंडी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य केंद्र पत्रकार एकता को और सशक्त बनाना तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार करना रहा, जिस पर गहन चर्चा की गई।

देशराज दास को मिली नई जिम्मेदारी

इस अवसर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से देशराज दास को जिला संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। पदभार ग्रहण करने पर उपस्थित सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।

प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास, जिला महासचिव अभय धृतलहरें, जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी, बसना ब्लॉक अध्यक्ष अरुण साहू के साथ बसंत साव, दीपक जगत, हेमंत तांडी, गोवर्धन नंदे, जीत यादव, फिरोज खान एवं हेमसागर साव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संगठन करेगा निरंतर संघर्ष

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है और पत्रकार कल्याण महासंघ पत्रकारों की समस्याओं एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता के संकल्प को दोहराते हुए किया गया।

Back to top button
ताज़ा खबरें