चनाट में भाजपा भंवरपुर मण्डल ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया याद, स्वच्छता और पौधारोपण का दिया संदेश

भंवरपुर मण्डल चनाट: भारतीय जनता पार्टी के भंवरपुर मण्डल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम चनाट में कई प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए,
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, बलिदान और देश के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
तत्पश्चात, सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, चनाट के अटल चौक पर एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर पूरे उत्साह के साथ चौक की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया।
इसके बाद, “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत अटल चौक पर वृक्षारोपण किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ हरित वातावरण देने के संकल्प को दर्शाती है।

इस अवसर पर भंवरपुर मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पटेल भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय पटेल भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीराम पटेल सरपंच प्रतिनिधि सुरेश बरिहा भूतपूर्व सरपंच मोहनलाल पटेल संतलाल पटेल पीतांबर पटेल वेणुधर पटेल सदानंद नायक शोभित पटेल जगत राम सहित भाजपा के अन्य जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति अपने समर्पण का संदेश दिया।


