Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
विधवा महिला से रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद बैंक प्रबंधक निलंबित
Demanding a bribe from a widow proves costly; bank manager suspended after video goes viral.

Baloda Bazar : ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। बैंक की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें महासमुंद स्थित नोडल कार्यालय में संबद्ध किया गया है।


