Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
फर्जी SBI शाखा खोलकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी, पुलिस ने गिरोह के तीन और सदस्यों को दबोचा
Unemployed individuals swindled out of lakhs by a fake SBI branch; police nab three more members of the gang.

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा संचालित कर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


