Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
रसोई में मामूली चूक बनी बड़ी त्रासदी, कोंडागांव में गैस रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के चार लोग झुलसे
A minor lapse in the kitchen turned into a major tragedy; four members of the same family suffered burns in a fire caused by a gas leak in Kondagaon.

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपरा छिंदली में शनिवार शाम करीब 6 बजे गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक ही परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।


