Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
7 साल बाद भी बेअसर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक, स्टॉक शून्य और लाइसेंस की कमी ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

रायपुर : पंडरी स्थित जिला अस्पताल में करीब सात वर्ष पहले बड़ी उम्मीदों के साथ ब्लड बैंक की शुरुआत की गई थी। उद्देश्य था कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर तत्काल सुविधा मिल सके और उन्हें दूसरे संस्थानों पर निर्भर न रहना पड़े। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि यह ब्लड बैंक अपने मूल उद्देश्य को पूरा करने में असफल नजर आ रहा है।


