TMC को लगा तगड़ा झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, एक हफ्ते में तीसरे MP ने छोड़ी पार्टी
Major setback for TMC: Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik resigns; third MP to leave the party in a week.

Prakash Chik Baraik Resigns TMC: टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया है. एक हफ्ते में तीसरे राज्यसभा ने पार्टी छोड़ दी है. प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा देकर टीएमसी को चौंका दिया है. प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद टीएमसी के राज्यसभा में पार्टी के सिर्फ 10 सांसद बचेंगे.
बंगाल में टीएमसी के सत्ता से जाने के बाद ही भगदड़ सी मच गई. कई विधायक और सांसदों ने पार्टी छोड़ दी. यानी ममता बनर्जी के नेतृव्य वाली पार्टी के लिए संकट और गहरा सकता है. टीएमसी के 80 में से 58 विधायकों ने आधिकारिक रूप से पार्टी से अलग होकर मुख्य विपक्षी समूह के तौर पर मान्यता हासिल कर ली है. यानी अब टीएमसी मुख्य विपक्षी दल के रूप में भी नहीं बची है.


