Big breakingTreandingछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ को मिली नई खनिज पहचान : महासमुंद के डायमंड ब्लॉक से मिले 5 हीरे, निवेश और रोजगार की खुलेंगी नई संभावनाएं
Chhattisgarh Gains New Mineral Identity: 5 Diamonds Found in Mahasamund's Diamond Block; New Avenues for Investment and Employment to Open Up

रायपुर: छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लेकर एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण के दौरान पांच हीरे मिलने से प्रदेश की खनिज क्षमता को नई मजबूती मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में बड़े निवेश, औद्योगिक विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकती है।


