Crime

बसना – गैस सिलेंडर का महा-चोर! | भोले-भाले गांव वालों को ठगकर 200 से ज्यादा खाली टंकियां ले उड़ा; CCTV फुटेज में बिना नंबर प्लेट की बाइक वाला शख्स

बड़ा ठगी गिरोह सक्रिय: 'फ्री में गैस टंकी भरवा दूंगा' कहकर 200 से अधिक खाली सिलेंडर की चोरी 

भोली-भाली महिलाओं को निशाना बना रहा अज्ञात शख्स; सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल

भुवनेश्वरपुर/पुरुषोत्तमपुर: ‘फ्री में गैस टंकी भरवा दूंगा’ के नाम पर एक बड़े ठगी गिरोह के सक्रिय होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने भुवनेश्वरपुर गांव और आस-पास के दर्जनों गांवों की महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। पुरुषोत्तमपुर गैस एजेंसी के अंतर्गत आने वाले गांवों से ही 200 से अधिक खाली गैस सिलेंडर चोरी होने की आशंका है।मामले की पड़ताल भुवनेश्वरपुर गांव के दशरथ और लक्ष्मण के घर से हुई। एक अज्ञात व्यक्ति, जिसने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया, वहां पहुंचा। उसने भोली-भाली महिलाओं से कहा कि वह खाली टंकियों को इकट्ठा कर रहा है और ‘भरवाकर वापस ला देगा’। विश्वास में आकर महिलाओं ने अपनी खाली गैस टंकियां उसे सौंप दीं। लेकिन वह अज्ञात व्यक्ति दोनों टंकियां लेकर फरार हो गया। महिलाओं ने जब तक ठगी महसूस की, तब तक वह गायब हो चुका था।

भुवनेश्वरपुर गांव की महिलाएं जिन्हें ठगा गया

मीडिया द्वारा पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

आज ग्रामीणों द्वारा मीडिया को बताने पर मीडिया द्वारा तुरंत स्थानीय गैस एजेंसी पर संपर्क किया, जहां एजेंसी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह व्यक्ति उनके यहां का कर्मचारी नहीं है और न ही वे इस तरह का कोई काम कर रहे हैं,इस मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं है।

इसके बाद, पुरुषोत्तमपुर गैस एजेंसी के कर्मचारी से बातचीत की गई, जहां कर्मचारि ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ भुवनेश्वरपुर का ही मामला नहीं है। बल्कि सिदारडीह, दलदली, रंगमटिया,पुरुषोत्तमपुर सहित आस-पास के कई गांवों से भी इसी तरह ‘फ्री में टंकी भरवा दूंगा’ का झांसा देकर लोगों से लगभग 200 से उपर खाली टंकियां ले ली गई हैं।

सीसीटीवी में कैद हुआ अज्ञात शख्स

इस गंभीर मामले की पुष्टि एक निजी सीसीटीवी कैमरे से भी हुई है, जो ग्राम ढालम में लगा हुआ है। फुटेज में वह अज्ञात व्यक्ति गैस की टंकियों को बोरी में लपेटकर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से कैद हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि उसकी मोटरसाइकिल पर दोनों तरफ कोई नंबर प्लेट नहीं है, जिससे यह गिरोह कानून की पकड़ से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है। बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल यह दर्शाता है कि यह एक सोची-समझी आपराधिक साजिश है।

भोली भाली महिलाओं को ठगकर गैस टंकी ले जाने वाला व्यक्ति जिसकी पुष्टि भुवनेश्वरपुर की महिलाओं ने की है

अपील: गैस एजेंसियों ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी ऐसे अज्ञात व्यक्ति पर भरोसा न करें जो ‘फ्री में टंकी भरवाने’ या ‘इकट्ठा करने’ की बात कहे। ऐसे किसी भी मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Back to top button
ताज़ा खबरें