बसना – गढ़गांव में शिक्षा गुणवत्ता महाअभियान: ‘सामाजिक अंकेक्षण’ के साथ सरपंच ने कराया ‘खीर-पूरी न्यौता भोज’
गढ़गांव में 'सामाजिक अंकेक्षण' के साथ 'न्यौता भोज' का भव्य आयोजन!

बसना: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला, गढ़गांव (संकुल केंद्र बिरनडबरी) में शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत सामाजिक अंकेक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को एक मंच पर लाया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर, ग्राम पंचायत दलदली की सरपंच श्रीमती पद्मनी भानू प्रताप पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अंकेक्षण प्रभारी मणिलाल पटेल (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला टांगापाशा), कोमल चौधरी (शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला ढालम), और अभिभावक कलीराम मनहरण विजय द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
पालकों से आह्वान और छात्रों का प्रोत्साहन
मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती पद्मनी भानू प्रताप पटेल ने उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं और विद्यालय के समग्र विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आने और कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा के स्तर की जांच
सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया के तहत, पालकों और शिक्षकों ने मिलकर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की। सभी छात्र-छात्राओं ने इस मूल्यांकन कार्यक्रम में रूचिपूर्वक भाग लिया, जो उनकी सीखने की ललक को दर्शाता है।
सरपंच द्वारा ‘न्यौता भोज’ का सहयोग
कार्यक्रम का एक आकर्षक पहलू शासन की महती योजना ‘न्यौता भोज’ का आयोजन रहा। इस अवसर पर, सरपंच श्रीमती पद्मनी भानू प्रताप पटेल ने उदारता दिखाते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं पालकों के लिए खीर और पूड़ी का सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्यक्रम में एक उत्सव का माहौल बन गया।
प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर, अभिभावक कन्हैया लाल बरिहा, बरतराम अजय, मोहन लाल, मनीलाल, शिवचरण, श्रवण कुमार, शिवचरण, शौकीलाल सहित पालक माताएं श्रीमती ममता, श्रीमती नीरा, श्रीमती रजनी, श्रीमती सुमित्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिक्षकों में सुरेश कुमार प्रधान, जोहितराम पटेल, कु. भारती चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक डिगम लाल साहू ने किया, जबकि अंत में राजेश कुमार पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


